फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाबुआ उपचुनावः भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, पूर्व सीएम समेत कई दिग्गज शामिल

Mon, 30 Sep 2019 01:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
JP Nadda - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में झाबुआ विधानसभा उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। भाजपा इस सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार है। भाजपा ने रविवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में 40 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राकेश सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, थावर चंद गहलोत, सुमित्रा महाजन और कैलाश विजयवर्गीय जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के खिलाफ भाजपा ने अपने युवा नेता भानू भूरिया को मैदान में उतारा है। 36 वर्षीय भानू पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और वह वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के झाबुआ जिला के अध्यक्ष हैं।

भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के त्यागपत्र देने से झाबुआ सीट खाली हुई थी। डामोर इस साल हुए लोकसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ सीट से सांसद बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

झाबुआ उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक

भारतीय जनता पार्टी ने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। जो इस प्रकार हैं:-

01.  जगत प्रकाश नड्डा 
02.  राकेश सिंह
03.  शिवराज सिंह चौहान 
04.  नरेंद्र सिंह तोमर
05.  थावर चंद गहलोत
06.  सुमित्रा महाजन
08.  विनय सहस्त्रबुद्धे 
08.  प्रभात झा 
09  कैलाश विजयवर्गीय 
10. प्रहलाद पटेल 
11. फग्गन सिंह कुलस्ते
12. गोपाल भार्गव 
13. विक्रम वर्मा 
14.  सत्यनारायण जटिया 
15.  नंदकुमार सिंह चौहान 
16.  सुहास भगत
17.  कृष्ण मुरारी मोघे 
18. नरोत्तम मिश्रा
19.  विजय शाह 
20.  अंतर सिंह आर्य 
21.  मनोहर ऊंटवाल 
22.  अजय प्रताप सिंह 
23.  वी डी शर्मा 
24. उषा ठाकुर 
25.  रामेश्वर शर्मा 
26.  रमेश मेंदोला 
27.  अरविंद भदोरिया 
28.  सुदर्शन गुप्ता 
29.  विश्वास सारंग 
30.  चेतन कश्यप 
31.  जी एस डामोर 
32. गजेंद्र पटेल 
33.  छतरसिंह दरबार 
34.  निर्मला भूरिया 
35.  नागर सिंह चौहान 
36.  रंजना बघेल 
37.  संगीता चारेल 
38.  शांतिलाल बिलवाल 
39.  जयपाल सिंह चावड़ा 
40.  विजय दुबे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें