फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: कार पर पलटा अनाज से भरा हुआ ट्रक, जेसीबी की मदद से तीन घंटे बाद निकाला गया जेई का शव

Tue, 23 Aug 2022 10:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

जेई कार में सवार होकर लाइन का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान हाईवे पर तेजगति में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। 
विज्ञापन
कार पर पलटे हुए ट्रक को हटाती हुई जेसीबी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के सागर कानपुर हाईवे के पास भीषण सड़क हादसे में गुलगंज विद्युत विभाग में तैनात एक जेई की घटनास्थल पर मौत हो गई। निरीक्षण के लिए जा रहे जेई की कार पर अनाज से भरा हुआ ट्रक पलट गया। जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना गुलगंज थाना क्षेत्र के चौपरिया और बिलवार गांव के पास की है। हाईस्पीड में एक अनाज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी हुई कार पर पलट गया। कार में बैठे विद्युत विभाग गुलगंज में पदस्थ जेई विजय राज तिवारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने उनके शव को कार से निकालने का प्रयास किया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कार से मृतक का शव निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना सोमवार देर शाम हुई। जेई विवेक राज ड्यूटी के दौरान लाइन का निरीक्षण करने जा रहे थे। दर्दनाक मौत से पूरे विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। वहीं, सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें