फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज सिंह चौहान को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव खर्च के लिए दिए 25 लाख रुपये

Wed, 03 Oct 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 25 लाख रुपये भेंट किए। जनआशीर्वाद यात्रा पर निकले चौहान जनता से समर्थन मांग रहे हैं। इस दौरान चौहान को चुनाव खर्च के लिए 86 मतदान केंद्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित की गई धनराशि की थैलियां भेंट की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नांदनेर में 342.03 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य में विकास के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद और नौजवानों का साथ लगातार मिल रहा है। चौहान ने नर्मदा नदी के किनारे 36 करोड़ की लागत से बनने वाले घाट का शिलान्यास भी किया। निर्माण कार्यों में स्कूल भवन, कॉलेज भवन व औषधालय शामिल हैं।

चौहान ने अपने जिले में 9 घंटे में तय किया 50 किमी का सफर

शाहगंज में 1 करोड़ 36 लाख की लागत से कन्या हायर सेकंडरी स्कूल और नर्मदा घाट पर 1 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से पिचिंग वाल का भूमिपूजन किया गया। उप-तहसील परिसर में बने आवासीय परिसरों का लोकार्पण किया गया। गौरतलब है कि यात्रा ने जिले के नांदनेर में मंगलवार दोपहर 12.40 बजे जिले में प्रवेश किया। नांदनेर से करीब 9 घंटे में 50 किमी का सफर तय कर रात 9 बजे यात्रा शाहगंज पहुंची।
विज्ञापन


5200 करोड़ के बिजली बिल भी किए माफ

शाहगंज में बस स्टैंड पर हुई सभा में चौहान ने कहा कि बिजली बिल माफी योजना के तहत प्रदेशभर में 5200 करोड़ के बिजली के बिल माफ कर दिए गए हैं। 200 रुपए प्रतिमाह में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के दौरान विभिन्न योजनाओं में किसानों के खातों में 32,707 हजार करोड़ की राशि जमा कराई गई है। जरूरतमंद किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें