फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

देश के सबसे साफ शहर के रहवासी आंखों में जलन और बदबू से बेहाल, ये है मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Wed, 03 Oct 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में स्वच्छता अभियान के तहत किया गया एक प्रयास लोगों के लिए मुसीबत बन गया। दरअसल शहर के भागीरथपुरा में स्थित एक गंदे नाले में केमिकल डाला गया था। जिसके कारण बुधवार सुबह से ही लोगों को आंखों में जलन और खुजली हो रही है। जिसके कारण लोग काफी परेशान हैं।



लोगों की आंखों से पानी भी बह रहा है। घर से बाहर निकलने पर आने वाली तेज बदबू के कारण उन्हें उल्टियां हो रही हैं। ऐसी खराब स्थिति में लोग घर से मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे हैं। घटना के बाद से लोग काफी गुस्से में हैं।


मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक सुदर्शन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। विधायक ने इस बात की जानकारी सीएम हाउस के अलावा शहर के निगम कमिश्नर आशीष सिंह और कलेक्टर निशांत वरवड़े को भी दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसके पीछे का कारण पता लगाया जाए और लोगों का इलाज किया जाए। वहीं सुरक्षा के तहत परदेशीपुरा पुल से लेकर भागीरथपुरा चौकी तक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next