फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पिता ने बच्चों पर किया प्राणघातक हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Sat, 11 Mar 2023 10:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

पत्नी द्वारा मायके से वापस लौटने से इनकार करने पर गुस्साए युवक ने अपने ही बच्चों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गुस्साए युवक ने अपने ही बच्चों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर से हैरान करने वाली खबर आई है। पत्नी द्वारा मायके से वापस लौटने से इनकार करने पर गुस्साए युवक ने अपने ही बच्चों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
जबलपुर की थाना संजीवनीनगर प्रभारी शोभना मिश्रा ने बताया कि मूलतः नरसिंहपुर निवासी सुंदर चौधरी दो माह पूर्व क्षेत्र के गंगा नगर में किराए का मकान लेकर परिवार सहित रहन लगा था। युवक की पत्नी का मायका समीपस्थ शांति नगर में है। पत्नी होली के बाद मनाई जाने वाली भाई दूज पर गुरुवार को मायके गई थी। आरोपी सुंदर शुक्रवार दोपहर पत्नी को लेने मायके पहुंचा तो उसने आने से इनकार कर दिया।

इससे गुस्साए सुंदर ने अपने पांच साल के बेटे मयंक तथा चार साल के बेटे महेंद्र पर हत्या की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से मयंक के गले तथा महेंद्र के हाथ में चोट आई है। घायल बच्चों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले में भादंवि की धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी सुंदर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें