जबलपुर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने तीरंदाजी का लुत्फ लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
रानीताल स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिरकत की। सिंधिया ने प्रदेश की राजनीति पर कुछ भी चर्चा नहीं की। उन्होंने पत्रकारों से खेल मैदान में सिर्फ खेल गतिविधियों के संबंधित प्रश्न करने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खेल महोत्सव में शिरकत करते हुए गुल्ली-डंडे, तीरंदाजी सहित अन्य खेलों को लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव में स्थानीय खेलों को महत्व दिया गया है, जो हमारे परंपरागत खेल हैं। इस खेलों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। उन्होंने खेल महोत्सव के आयोजन के लिए सांसद राकेश सिंह को बधाई दी और कहा कि युवाओं को खेल से जुड़ना चाहिए। ऐसे आयोजन से खेलों के प्रति उत्साह उत्पन्न होता है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया मैदान में दौड़कर खेल स्थान पर पहुंचे थे। सिंधिया खुद तो दौड़ रहे थे साथ में अपने समर्थक व सुरक्षा कर्मियों व पुलिस कर्मियों के साथ पत्रकारों को दौड़ लगवा रहे थे।