फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Tue, 05 Nov 2024 11:41 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

बरेला थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात ग्राम डूंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले के  बरेला थाना अंतर्गत ग्राम डूंडी के पास एक ट्रक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा युवक दूर जा गिरा, जबकि दो अन्य युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


बरेला थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा के अनुसार, सोमवार देर रात ग्राम डूंडी के समीप निवास की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के कारण बाइक सवार एक युवक उछलकर दूर जा गिरा, जबकि दो युवक ट्रक के पहिए में फंस गए। घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई, और अन्य दोनों घायलों को उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। तीसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर मृतक युवक के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने एक मृतक की पहचान कटनी जिले के ग्राम धनवानी निवासी राहुल के रूप में की है। परिजन उसके मृतक और घायल दोस्तों को नहीं पहचानते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घायल और मृतक युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें