आरएसएस की तीन दिवसीय कोर कमेटी की बैठक प्रारंभ
राष्ट्रीय स्वयं सेवा की तीन दिवसीय कोर कमेटी की बैठक विजय नगर स्थित कचनार क्लब में शनिवार 25 नवम्बर को प्रारंभ हुई। कोर कमेटी में सरसंघचालक मोहन भागवत सहित आयात के प्रमुख सहित सरकार्यवाह तथा सह सरकार्यवाह शामिल हुए। बैठक में इन पदाधिकारियों के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति को प्रवेश वर्जित था।
आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत आज सुबह 6 बजे नगर आगमन हुआ। उनके ठहरने की व्यवस्था कचनार क्लब में की गई थी। बैठक स्थल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है और सिर्फ अधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति है। संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 28 से 1 नवम्बर तक विजय नगर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित की गई है। बैठक में सर संघ संचालक मोहन भागवत सहित दो से अधिक संघ पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
मुख्य बैठक 30 अक्तूबर को आयोजित है, जिसमें सभी 46 प्रांत के प्रांत संघ चालक, कार्यवाह तथा प्रचारक प्रमुख, प्रसार प्रमुख, सह प्रांत प्रांत संघ चालक, सह कार्यवाह तथा सह प्रचार प्रमुख व प्रसार प्रमुख शिरकत करें। आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत का आठ दिवसीय नगर प्रवास हुआ है और इस दौरान वह संघ की विभिन्न बैठक में शिरकत करेंगे। उनके नगर प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसी और पुलिस सतर्क है। उनके द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर क्षेत्र में स्थित होटल तथा घरों में रहने वाले किरायेदारों के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। इसके अलावा कचनार क्लब तथा बैठक स्थल अग्रसेन भवन में भी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।