फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: सिहोरा रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर यात्री से लूट, जीआरपी ने 24 घंटे में पकड़े आरोपी

Wed, 06 Aug 2025 07:56 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur: जीआरपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी रेलवे, जबलपुर ने जांच टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें नगद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिहोरा रेलवे स्टेशन पर जबलपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री से चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को जीआरपी ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली है। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विधि अनुसार कार्रवाई की गई है।

जीआरपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजीव कोल (20 वर्ष), पिता रामदास कोल, निवासी ग्राम गढ़चपा, सिहोरा, 3 और 4 अगस्त की दरम्यानी रात को सिहोरा रेलवे स्टेशन पर जबलपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक उनके पास आए और चाकू दिखाकर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उनके बैग में रखा मोबाइल फोन और जेब में रखे ₹3,250 लूट लिए और मौके से फरार हो गए। युवक ने जबलपुर पहुंचने के बाद जीआरपी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

विज्ञापन


पढ़ें: बोतराई हाई स्कूल के छात्र के रिजल्ट में गड़बड़ी, पहले बताया पास, फिर किया गया फेल; शिकायत दर्ज

शिकायत के आधार पर जीआरपी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए जीआरपी की टीम ने तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में चंदन कोल (29 वर्ष), पिता भंडा कोल, निवासी लखराम मोहल्ला, सिहोरा, अंकुश उर्फ ब्लैकी सोनखरे (25 वर्ष), पिता रजनीश सोनखरे, निवासी लखराम मोहल्ला, सिहोरा और एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) शामिल हैं, जिसकी पहचान गोपनीय रखी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली है।

जीआरपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी रेलवे, जबलपुर ने जांच टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें नगद इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें