फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: मध्यप्रदेश ATS ने जबलपुर में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का किया खुलासा, अफगानी नागरिक समेत पांच गिरफ्तार

Tue, 05 Aug 2025 03:07 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश एटीएस ने जबलपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके तार अफगानिस्तान से जुड़े पाए गए हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश एटीएस (ATS) ने जबलपुर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तार अफगानिस्तान से जुड़े हुए हैं। कार्रवाई के तहत एटीएस ने जबलपुर निवासी एक अफगानी युवक समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अफगानी युवकों को कोलकाता से हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, एटीएस को सूचना मिली थी कि जबलपुर में अवैध रूप से रह रहे कुछ अफगानी नागरिक भारतीय पासपोर्ट बनवा रहे हैं। शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एटीएस ने आठ नल छोटी ओमती, जबलपुर निवासी सोहबत खान पिता बदरूद्दीन खान को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोहबत खान मूल रूप से अफगानिस्तान का नागरिक है और वर्ष 2015 से जबलपुर में रह रहा था। उसने एक स्थानीय युवती से निकाह कर लिया था और फर्जी दस्तावेजों के जरिए साल 2020 में भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया था।

ये भी पढ़ें: कुबेरेश्वर धाम में बड़ा हादसा, कांवड़ यात्रा से पहले भीड़ में दबकर दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, उसने अन्य अफगानी नागरिकों – अकबर और इकबाल – के लिए भी जबलपुर के पते पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर पासपोर्ट तैयार कराए। इन दोनों को एटीएस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। दोनों मूलतः अफगानिस्तान के निवासी हैं। फर्जी दस्तावेजों और ऑनलाइन पते के बदलाव के जरिए अफगानियों के लिए पासपोर्ट तैयार करने के बदले भारी रकम ली जाती थी। अब तक की जांच में करीब 10 लाख रुपए के लेन-देन का पता चला है। बताया जा रहा है कि देशभर में फैले करीब 20 अफगानी युवकों के पासपोर्ट जबलपुर के पते से बनवाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें