फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर कर निकाली गई स्वेच्छानुदान निधि, शिकायत के बाद पुलिस हुए सक्रिय

Sun, 25 Jun 2023 10:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

प्रदेश सरकार में मंत्री तथा अनूपपुर से विधायक बिसाहूलाल साहू के फर्जी लेटर व हस्ताक्षर से धोखाधड़ी की गई है। इसके जरिए मंत्री स्वेच्छानुदान निधि से 40-40 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। मंत्री की शिकायत के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Fraud - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर कर मंत्री स्वेच्छानुदान से राशि निकाले को मामला सामने आया है। जिला कलेक्टर ने भी मंत्री का लेटर पेड व हस्ताक्षर की जांच किए बिना ही राशि आवंटित कर दी। मंत्री कार्यालय से मिली शिकायत पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार में मंत्री तथा अनूपपुर से विधायक बिसाहूलाल साहू के फर्जी लेटर व हस्ताक्षर से उक्त धोखाधड़ी की गई है। फर्जी लेटरपेड के आधार पर कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ठ ने नेक मोहम्मद, सोमरा और सुशांत कुमान सेन को इलाज के लिए मंत्री स्वेच्छानुदान निधि से 40-40 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस संबंध में मंत्री कार्यालय से लिखित में पुलिस अधीक्षक को शिकायत की गई है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि लेटरपेड पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर मंत्री स्वैच्छिक अनुदान निधि से 40-40 हजार रुपये का गबन किया गया है। सरकारी राशि के गबन की साजिश के दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि शिकायत को जांच में लेकर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें