फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दरवाजा नहीं खोलने की बात पर पत्नी को जिंदा जलाने वाले को अब भुगतना होगी आजीवन जेल, कोर्ट ने दी सजा

Tue, 08 Aug 2023 07:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर कोर्ट ने हत्यारे पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उसने मामूली सी बात पर पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला था।  
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नींद आने के कारण दरवाजा नहीं खोलने पर एक हैवान पति ने मिट्टी तेल डालकर पत्नी को जिंदा जला दिया था। उपचार के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया था। अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक सक्सेना ने पति को आजीवन कारावास तथा दो सौ रुपये के अर्थदंड की सजा से दंडित किया है।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार पनागर थानांतर्गत ग्राम बम्हनौदा निवासी पंजीलाल 24 सितंबर 2016 को किसी काम से रात 10 बजे घर से निकल गया था। उसके जाने के बाद पत्नी सुनीता अपने बच्चों के साथ सो गई थी। रात को लौटने पर पति ने दरवाजा खटखटाया तो नींद में होने के कारण सुनीता नहीं खोल पाई। इसके बाद पति ने कई बार दरवाजे को जोर से ठोका तो वह खुल गया। घर के अंदर आने के बाद वह पत्नी से विवाद करने लगा और उस पर मिट्टी तेल डालकर माचिस से आग लगा दी थी। गंभीर रूप से जलने के बाद पति उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। उपचार के दौरान महिला के मृत्युपूर्व बयान तथा अन्य गवाह व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति को दोषी करार देकर उक्त सजा से दंडित किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें