फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जंगल, पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 43 लाख के दो इनामी नक्सली

Tue, 02 Apr 2024 10:56 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

MP News: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सोमवार को मुठभेड़ में बालाघाट पुलिस ने 43 लाख रुपये के दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया। इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद किया गया है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले के लांजी थानान्तर्गत केराझरी जंगल में हुई मुठभेड़ में हाॅक फोर्स ने 43 लाख रुपये के दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया। हाॅक फोर्स व नक्सलियों के बीच लगभग तीन घंटे तक फायरिंग चली थी। हाॅक फोर्स ने मृतक नक्सलियों के पास से एक एके 47, एक 12 बोर की बंदूक तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की है।

विज्ञापन


डीआईजी बालाघाट मुकेश श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित केराझरी जंगल में सोमवार की रात लगभग 9 बजे हाॅक फोर्स व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों के बीच लगभग तीन घंटो तक फायरिंग हुई। हाॅक फोर्स की टीम ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में मारे गये नक्सली डीव्हीसीएम नेता सुजंति उर्फ क्रांति (38) जिसपर 29 लाख रुपये का इनाम था। दूसरे नक्सली रघु उर्फ शेर सिंह (54) जिसपर 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी
मुठभेड़ में नक्सली दल के अन्य साथियों के घायल होने की संभावना है। हाॅक फोर्स दल पूरे क्षेत्र की सर्चिंग कर रहा है। हाॅक फोर्स ने मृतक नक्सलियों के पास से एक एके 47,एक 12 बोर की बंदूक सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें