फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दुर्गा पंडाल में युवती पर ज्वलनशील स्प्रे फेंका, दस आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Wed, 05 Oct 2022 08:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में एक लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की घटना सामने आई है। बीती रात करीब साढ़े 12 बजे की घटना में समुदाय विशेष के लड़कों का नाम सामने आया है। पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
थाने में अलसुबह तक हंगामे का माहौल रहा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां के साथ दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने गई युवती पर एक विशेष समुदाय के लड़कों के झुंड ने ज्वलनशील स्प्रे डाल दिया। दुर्गा समिति के सदस्यों ने कुछ लड़कों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन सहित सराफा एसोसिएशन के कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंच गए थे। थाने में अलसुबह तक हंगामे का माहौल रहा।
विज्ञापन


टीआई कोतवाली अनिल गुप्ता के अनुसार मंगलवार-बुधवार की रात लगभग साढ़े 12 बजे सफारा स्थित सुनरहाई स्थित दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने एक युवती अपनी मां के साथ पहुंची थी। इसी दौरान दस लड़कों के झुंड ने उस पर ज्वलनशील स्प्रे डाल दिया। इसके कारण युवती की त्वचा में जलन होने लगी। उसके चिल्लाने पर उपस्थित जन समुदाय को घटना की जानकारी लगी। युवती को तत्कार उपचार के लिए भेज दिया गया था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर धारा 354 तथा 324 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में एसिड अटैक की पुष्टि होने पर धाराओं में इजाफा किया जाएगा।

सीएसपी कोतवाली प्रभात शुक्ला ने बताया कि मुख्य आरोपी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी लोग एक विशेष समुदाय के हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद दुर्गा समिति के लोगों ने तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर सराफा एसोसिएशन के सदस्य तथा हिन्दूवादी संगठन के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंच गए थे। थाने में प्रदर्शन करते हुए वह आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को हंगामा अल सुबह तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें