फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जबलपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान खाक, रेलवे कॉलोनी में धमाके से मचा हड़कंप

Sun, 23 Nov 2025 08:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur Cylinder Blast: भिटौनी की रेलवे कॉलोनी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद लपटों को बुझाया। घटना में पांच लाख का सामान जल गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।
 
विज्ञापन
गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला घर जला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के शाहपुरा थाना अंतर्गत भिटौनी स्थित रेलवे कॉलोनी में रविवार सुबह गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें एक किलोमीटर दूर से नजर आने लगीं। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
हीटर चालू करते ही हुआ सिलेंडर में विस्फोट
शाहपुरा थाने में पदस्थ एएसआई दिनेश सिंह ने बताया कि मकान बेटू श्रीवास्तव का है। सुबह उनकी बेटी नहाकर आई थी और घर में हीटर चालू किया गया। इसी दौरान सिलेंडर में लीकेज थी, जिसके कारण हीटर ऑन होते ही गैस भभक उठी और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद पूरा परिवार जान बचाकर बाहर निकल आया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

विज्ञापन

 
दमकल की एक घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। आग की लपटें खिड़कियों और दरवाजों से बाहर आती देख आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को काबू में किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- MP News: रोती-बिलखती पत्नी, बाहर पड़ा शव; उज्जैन में अस्पताल का अमानवीय व्यवहार उजागर
 
सारा घरेलू सामान जलकर खाक, जनहानि नहीं
अग्निकांड में दो मंजिला मकान के भीतर रखा लगभग पांच लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। सौभाग्य से किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। आग बुझने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें