फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर में लेडी गैंग का खौफ: किशोरी का अपहरण, मारपीट और वीडियो वायरल, महिला गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 06:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में एक 25 वर्षीय महिला और दो नाबालिग लड़कियों ने मिलकर एक किशोरी का अपहरण किया, उसके साथ मारपीट की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर में नाबालिग किशोरी के अपहरण, मारपीट और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने एक 25 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेजा गया है। यह कार्रवाई शनिवार को पीड़िता की शिकायत के आधार पर की गई। ग्वारीघाट थाना प्रभारी (एसएचओ) सुभाष चंद बघेल ने इसकी पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई दो लड़कियों की उम्र 17-17 वर्ष है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक नाबालिग को स्थानीय तौर पर “लेडी गैंग” की लीडर के रूप में जाना जाता है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 नवंबर को तीनों आरोपितों ने उसका अपहरण किया और उसे ग्वारीघाट स्थित नर्मदा नदी के किनारे एक स्थान पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। बाद में उन्होंने पीड़िता को ब्लैकमेल किया और 22 नवंबर को उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP में ठंड से थोड़ी राहत, अब घने कोहरे की मार, कई शहरों में विजिबिलिटी 100 मीटर तक घटी
विज्ञापन


एसएचओ बघेल के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपित धूम्रपान और अन्य गलत आदतों की आदी थीं, जो इस अपराध की वजह भी हो सकती है। मामले की आगे जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिगों को जिले से बाहर स्थित सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि 25 वर्षीय महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें