फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Police: महिला आरक्षक को जूतों से मारा, मारने वाला भी पुलिसवाला, रिश्ते में लगते हैं जीजा-साली

Mon, 19 Jun 2023 10:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में महिला आरक्षक को जूतों से मारने का मामला सामने आया है। उसके साथ मारपीट करने वाला भी पुलिस आरक्षक है। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। दोनों सागर से जबलपुर वीआईपी ड्यूटी देने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
जबलपुर में महिला आरक्षक से मारपीट की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वीआईपी ड्यूटी में जबलपुर आई महिला आरक्षक को मेल आरक्षक ने जूतों से पीट दिया। दोनों सागर पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। महिला आरक्षक आरोपी आरक्षक के बड़े भाई की साली लगती है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि दोनों को देश के उपराष्ट्रपति के नगर आगमन के मद्देनजर उन्हें वीआईपी ड्यूटी पर जबलपुर बुलाया गया था। केंट थाना प्रभारी आरके सोनी के अनुसार देश के उपराष्ट्रपति का 20 व 21 जून को नगरागमन हो रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर अन्य जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है। सागर पुलिस लाइन में पदस्थ महिला आरक्षक दीपा रजक तथा आरक्षक मोहन रजक भी वीआईपी ड्यूटी में जबलपुर आए थे। दोनों की ड्यूटी गैरिसन ग्राउंड में लगाई गई थी।

टीआई सोनी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान दोपहर तीन बजे किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के कारण पुरुष आरक्षक ने महिला आरक्षक के साथ मारपीट प्रारंभ कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस आरक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। मारपीट के दौरान छेड़छाड़ की बात सामने आने के प्रश्न पर उनका कहना था कि महिला आरक्षक की शिकायत पर विधि अनुसार धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल का कहना है कि महिला पुलिस आरक्षक की शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है, 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें