फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: निजी स्कूल में नौवी के छात्र को सहपाठियों ने निर्वस्त्र कर पीटा, छात्र संगठन ने किया हंगामा

Fri, 02 Feb 2024 10:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर

सार

जबलपुर के निजी स्कूल में बीते सप्ताह छात्र को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला सामने आया है। उचित कार्रवाई नहीं होने छात्र संगठन ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। नारेबाजी की और स्कूल परिसर में रखे गमले भी फेंक दिए। बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
जबलपुर में निजी स्कूल में छात्र संगठन ने हंगामा किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के गौरीघाट थानातंर्गत पोलीपाथर स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा नौवी के छात्र को निर्वस्त्र कर मारपीट करने का मामला गर्मा गया है। छात्र के साथ की गई उक्त वारदात के बाद से स्कूल प्रबंधन व पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर छात्र संगठन भड़क गया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को स्कूल पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्कूल में रखे गमलों को भी तोडफ़ोड़ दिया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन रजक ने बताया कि पोलीपाथर स्थित सेंट अलॉयशियस स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा नौवी के छात्र के साथ उसी की कक्षा में अध्यनरत कुछ साथियों ने निर्वस्त्र कर मारपीट करते हुए रैगिंग की थी। रैगिंग के इस कृत्य को पहले तो स्कूल प्रशासन ने दबाने का भरपूर प्रयास किया, परंतु पीड़ित छात्र के पिता द्वारा ग्वारीघाट थाने में लिखित शिकायत देने पर मामला संज्ञान में आया। उक्त घटना 27 जनवरी की है, एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्कूल प्रशासन द्वारा कोई कठोर कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की गई। इससे स्कूल के जिम्मेदार लोगों का रवैया स्पष्ट करता है कि वह किस तरह से रैगिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। 

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग नहीं देने से भड़के
शुक्रवार को जब एनएसयूआई के कार्यकर्ता पीड़ित छात्र के परिजनों के साथ स्कूल पहुंचे तो उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जब सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग मांगी तो स्कूल प्रबंधन ने रिकार्डिंग उपलब्ध कराने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने स्कूल परिसर में रखे गमलों को उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिन्होंने स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन की चेतावनी
एनएसयुआई ने मामले में कहा है कि दोषी छात्रों पर तत्काल ही न्यायोचित कार्यवाही हो और पीड़ित छात्र के साथ न्याय हो वरना संगठन इस मुद्दे को लेकर जंगी प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सचिन रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ गौतम, मो. वाजिद, राहुल रजक, अनुज यादव, अभिषेक सोनकर, शुभम यादव, अचलनाथ चौधरी, प्रियांशु ठाकुर, अभिषेक दाहिया, कौशिक राजपूत, शुभम मिश्रा सहित भारी संख्या में छात्र उपस्थित थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें