मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने में कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर पीएम मोदी एमपी के दौरे पर आएंगे। 100 करोड़ की मूर्ति का शिलान्यास करने के साथ ही जनता को 12 हजार करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
बता दें कि पीएम मोदी पांच अक्तूबर को जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 3.15 बजे जबलपुर के कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, भूमिपूजन, लोकार्पण कर चार बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शाम 4.30 बजे प्रस्थान करेंगे। दरअसल, पीएम मोदी गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती के 500वीं जयंती पर जबलपुर पहुंचेंगे। यहां पर वह स्मारक शिलान्यास के साथ ही रेल, रोड, आवास से जुड़ी कई विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे।
जबलपुर को बनाया नो फ्लाइंग जोन
पांच अक्तूबर के दिन पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है। एसपीजी की टीम ने शहर में डेरा डाल लिया है। बुधवार सुबह से गुरुवार शाम यानी पांच अक्तूबर शाम सात बजे तक शहर को नो फ्लाइंग जोन बना दिया गया है।
मोदी इन परियोजनाओं की देंगे सौगात
- वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक का भूमिपूजन
- बालाघाट-गोंदिया खंड को चार लेन की आधारशिला
- झरखेड़ा-बैरसिया-ढोलखेड़ी को जोड़ने वाली सड़क आधारशिला
- देशगांव से रूढ़ी चार लेन सड़क की आधारशिला
- टेमागांव से चिचोली खंड को चार लेन की आधारशिला
- बोरेगांव को शाहपुर से जोड़ने वाली सड़क को चार लेन की आधारशिला
- शाहपुर को मुक्ताईनगर से जोड़ने वाली सड़क को चार लेन की आधारशिला
- नागपुर-जबलपुर खंड (317 किमी) की मुंबई नागपुर झारसुगुड़ा पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला
- मंडला, जबलपुर और डिंडोरी जिलों में 2350 करोड़ रुपये से अधिक की कई जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला
- जबलपुर में करीब 147 करोड़ रुपये की लागत से बने नये बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ
- विजयपुर-औरैया-फूलपुर पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ
- एनएच 347सी के खलघाट से सरवरदेवला को जोड़ने वाली सड़क के उन्नयन कार्य का शुभारंभ
- इंदौर में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का उद्घाटन
- जल जीवन मिशन के तहत सिवनी में परियोजनों की सौगात देंगे
- कटनी-विजयसोटा (102 किलोमीटर) और मारवासग्राम-सिंगरौली (78.50 किलोमीटर) को जोड़ने वाली रेल लाइन का दोहरीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे
- वीरांगना रानी दुर्गावती पर स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी करेंगे