फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 04 Oct 2023 10:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur News: केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई है। उन पर आरोप लगाया गया है कि वे अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई है। कांग्रेस विधायक ने अपनी शिकायत में केंद्रीय मंत्री पर विभिन्न विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों पर दवाब बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मंडला जिले की निवास विधानसभा से कांग्रेस विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि बीजेपी ने निवास विधानसभा से मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

इनके द्वारा विभिन्न विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों पर दबाव बनाकर भूमिपूजन तथा शिलान्यास आदि किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के पद पर काबिज होने के कारण वह सरकारी तंत्र तथा सरकारी संसाधनों का उपयोग करते हुए आम जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं, जो निर्वाचन नियमों का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें