मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक केस के दौरान जज को लेकर एक एडवोकेट की टिप्पणी का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल क्रिमिनल रिवीजन अपील की सुनवाई को लेकर अपीलकर्ता के अधिवक्ता का नंबर नहीं आने पर वो इस कदर नाराज हुए कि वो ये भूल गए कि वो कोर्ट में हैं और जज के सामने ही भड़क गए।