फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: महिला-बाल कल्याण विभाग की परियोजना अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, साथ में तीन सुपरवाइजर भी धराईं

Mon, 06 Oct 2025 10:20 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

लोकायुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सीमा पटेल और तीन सुपरवाइजर्स को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। वे आंगनवाड़ी सहायिका पद पर जॉइनिंग लेटर देने के एवज में पैसा मांग रही थीं। लोकायुक्त ने चारों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ परियोजना अधिकारी सहित तीन सुपरवाइजर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी महिला कर्मचारियों ने आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर चयनित उम्मीदवार से जॉइनिंग लेटर के एवज में पचास हजार रुपये इनाम के तौर पर मांगे थे। लोकायुक्त ने सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड में CM का एक्शन; मप्र के ड्रग कंट्रोलर हटाए गए, डिप्टी डायरेक्टर समेत तीन अफसर निलंबित

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर अंजू लता पटले के अनुसार पूजा उइके का महिला एवं बाल विकास विभाग में ग्राम उमरघोड में वरीयता के आधार पर आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर चयन हुआ था। जॉइनिंग लेटर देने के बाद परियोजना अधिकारी जुन्नारदेव सीमा पटेल (40) ने सुपरवाइजर लक्ष्मी पंडोल तथा बिंदु माहोरे के माध्यम से इनाम के रूप में 50 हजार की मांग कर रही थी। इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा लोकायुक्त में की गई थी। शिकायत का सत्यापन करने पर सही पाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दो और कफ सिरप में मिला जहरीला केमिकल, जांच में री-लाइफ और रेस्पिफ्रेश TR में पाई गई गड़बड़ी

पीड़ित रिश्वत की पहली किस्त 20 हजार रुपये लेकर परियोजना अधिकारी जुन्नारदेव के कार्यालय पहुंची। पीड़िता को रिश्वत की राशि सुपरवाइजर आरती आम्रवंशी को देने के लिए कहा गया। आरती ने जैसे ही रिश्वत की रकम लेकर अपने पास रखी तभी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम ने चारों महिला कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की। लोकायुक्त के ट्रेप दल में निरीक्षक उमा कुशवाहा,निरीक्षक शशि मुस्कले, निरीक्षक जितेन्द्र यादव सहित अन्य शामिल थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें