फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: गर्भवती प्रेमिका की पत्थर पटककर हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Sat, 30 Sep 2023 08:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

ककटनी में दो दिन पहले मिली गर्भवती महिला की लाश के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने शादी के दबाव से परेशान होकर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
jail, jail demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले में नव विवाहित युवक ने गर्भवती प्रेमिका की पत्थर पटककर हत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के बीच लगभग दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सीएसपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के अनुसार 28 सितंबर को ढीमरखेड़ा थानांतर्गत रामपुर परासी हार के जंगल में एक युवती की रक्तरंजित लाश मिली थी। युवती की हत्या मुंह दबाकर व पत्थर पकड़कर की गई थी। मृतिका की शिनाख्त काजल कोल (22) निवासी रामपुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया था।

विवेचना के दौरान यह बात सामने आई कि गांव में रहने वाले सुमित उर्फ संजू कोल से उसके प्रेम संबंध थे। युवती लगभग एक साल पहले भी गर्भवती हुई थी तो परिजनों से युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया था। युवती का गर्भपात करवा दिया गया था। युवक का विवाह लगभग 6 माह पूर्व हुआ था। इसके बाद भी दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घटना से बाद से युवक लापता था, जिसे पुलिस ने सागर जिले से अभिरक्षा में लिया। युवक ने पूछताछ के लिए बताया कि शादी के बाद भी उसके व काजल के बीच प्रेम संबंध थे। दूसरी बार गर्भवती होने पर वह उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। बदनामी के डर से उसने प्रेमिका को मिलने के लिए जंगल में बुलाया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें