फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिब्बल बोले- CBI, ED जैसी संस्थाएं ईमानदार रहेंगी तभी लोकतंत्र बचेगा, राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

Sat, 29 Apr 2023 07:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

कपिल सिब्बल ने कहा कि जंतर-मंतर में देश के पहलवान धरना दे रहे हैं। जनवरी में ही मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए थी। सच रोंगटे खड़े कर देने वाला है। कोई और व्यक्ति होता तो कभी का उसे गिरफ्तार कर लिया जाता।
विज्ञापन
कपिल सिब्बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई, ईडी सहित अन्य संस्थाएं ईमानदारी से कार्य करें तभी लोकतंत्र बच सकता है। इन संस्थाओं में गिरावट आई है। यह बात सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
विज्ञापन


सिब्बल ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी में कभी शामिल नहीं होंगे। उनकी विचार धारा और मानसिकता जरूर कांग्रेसी है। मैं संविधान से जुड़ा व्यक्ति हूं और उसकी रक्षा की लड़ाई लड़ रहा हूं। राजनीतिक लाभ के लिए समाज का बंटवारा किया जा रहा है। भाजपा सरकार का भविष्य अच्छा नहीं है और लोकसभा चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को एकजुट होना चाहिए। विपक्ष का एक एजेंडा होना चाहिए, जिसके लिए प्रयासरत हूं।

‘कोई और होता तो कब का गिरफ्तार कर लिया जाता’
पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर कपिल सिब्बल ने कहा कि जंतर-मंतर में देश के पहलवान धरना दे रहे हैं। जनवरी में ही मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए थी। सच रोंगटे खड़े कर देने वाला है। कोई और व्यक्ति होता तो कभी का उसे गिरफ्तार कर लिया जाता। उन्होंने कहा कि कानून मंत्री किरण रिजिजू खुद सर्वोच्च न्यायालय की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं, उनसे बुलवाया जा रहा है।
विज्ञापन


‘राहुल गांधी को झूठा फंसाया गया’
सिब्बल ने कहा कि वह इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें पद का कोई लालच नहीं है। लोगों को इंसाफ नहीं मिल रहा है इसलिए सर्वोच्च न्यायालय में दस्तक देते हैं। राहुल गांधी को मानहानि के मामले में झूठा फंसाया गया है। यह मानहानि का मुकदमा नहीं है। झूठ को साजिश के तहत फैलाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें