फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: आरईएस का क्लर्क 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण की राशि जारी करवाने के नाम पर मांगे थे रुपये

Mon, 19 Dec 2022 10:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जनपद पंचायत केवलारी में खेल परिसर निर्माण के अटके रुपये निकलवाने के नाम पर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने का मामला सामने आया। जबलपुर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए आरईएस को बीस हजार रुपये की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
जबलपुर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते क्लर्क को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण यांत्रिकी विभाग (आरईएस) में पदस्थ क्लर्क को लोकायुक्त की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। क्लर्क ने स्टेडियम निर्माण की राशि जारी करवाने के नाम पर घूस मांगी थी।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू के अनुसार ठेकेदार सुरेंद्र कुमार माल्या निवासी जिला सिवनी ने जनपद पंचायत केवलारी में खेल परिसर का निर्माण किया था। उक्त परिसर बनने में अधिक समय लग गया, जिसके कारण उक्त प्रकरण अधीक्षण यंत्री कार्यालय जबलपुर पहुंचा गया। समय वृद्धि के प्रकरण को पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य की राशि 6 लाख जारी करवाने ऑफिस में पदस्थ सहायक ग्रेड टू शंभू सिंह ठाकुर ने ठेकेदार सुरेन्द्र कुमार माल्या से 40 हजार रुपये रिश्वत में मांगे थे। जिसकी शिकायत ठेकेदार ने रिकॉर्डिग के साथ लोकायुक्त विभाग में की थी।

लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को आरईएस कार्यालय में क्लर्क को ठेकेदार से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त की टीम ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें