फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: पराली जलाने के मामले में जबलपुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर, रविवार का आंकड़ा रहा 697

Mon, 25 Nov 2024 07:22 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

पराली जलाने के मामले में मध्य प्रदेश देश में अव्वल स्थान पर है। पांच साल का आंकड़ा का डेटा देखा जाये तो सबसे अधिक पराली इस साल जलाई गयी है। पराली जलाने के मामले में जबलपुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिला कलेक्टर ने पराली जलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देष गुरुवार को जारी किये थे। प्रदेश में दूसरे नंबर में होने के बावजूद एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
 
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली की एक अंतः विषय अनुसंधान पहल, कंसोर्टियम फॉर रिसर्च ऑन एग्रो इकोसिस्टम मॉनिटरिंग एंड मॉडलिंग फ्रॉम स्पेस के डेटा के अनुसार इस साल 15 सितंबर से 24 नवंबर के बीच मध्य प्रदेश में धान की पराली जलाने की कुल 14493 घटनाएं दर्ज हुई है। पिछले पांच सालों में मध्य प्रदेश में पराली जलाने की सबसे अधिक घटनाएं दर्ज हुई है। मध्य प्रदेश पराली जलाने के मामलों में देश में सबसे ऊपर है।

डाटा रिपोर्ट के अनुसार रविवार को प्रदेश में 697 स्थानों में पराली को जलाया गया। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक पराली जलाने की घटनाएं जबलपुर में हुई। जबलपुर में 167 स्थानों पर पराली जलाई गयी। आंकड़े के अनुसार जबलपुर में पराली जलाने का यह आंकड़ा तीसरे नंबर पर आता है। सबसे अधिक 13 नवम्बर को 1124 स्थानों में पराली जलाई गयी थी। इसके बाद 10 नवम्बर को 783 स्थानों में पराली जलाई गयी थी।  जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने गुरुवार को पराली जलाने वालों के खिलाफ वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1981 के तहत दंड और कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद भी पराली जलाने वालों के खिलाफ एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।  

पांच वर्षो में प्रदेश में पराली जलाने का आंकड़ा
 साल           संख्या
 2020          13793
 2021           6811
 2022          10833
 2023          12253
 2024          13793 अभी तक
 
इस साल प्रदेश के जिलों में पराली जलाने का आंकड़ा
 जिला         संख्या
 श्योपुर         2506
 जबलपुर       1952
 होशंगाबाद    1617

दतिया           1221
ग्वालियर        1136

जिन जिलों में एक हजार से अधिक स्थानों पर जलाई गयी पराली
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें