फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: पैरों से गूंथे गए मैदा के मोमोज सैकड़ों लोगों ने खाए, वायरल वीडियो देखकर पहुंचे थाने, पुलिस ने क्या किया?

Sat, 07 Sep 2024 12:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur Momos Viral: बरगी के उपतहसील कार्यालय के सामने 'खाटू श्याम' नाम से मोमोज की दुकान लगाने वाले संचालक का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह पैरों से मैदा गूंथते नजर आ रहा है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी में मोमोज की दुकान चलाने वाले संचालक का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  इसी वीडियो में दुकान संचालक राजकुमार गोस्वामी पैरों से मोमोज बनाने वाली मैदा गूंथता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बरगी के युवाओं ने सरपंच के साथ जाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राजकुमार गोस्वामी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार राजकुमार गोस्वामी की बरगी के उपतहसील कार्यालय के सामने 'खाटू श्याम' नाम से मोमोज की दुकान है। राजकुमार की दुकान पर बड़ी संख्या में लोग मोमोज खाने आते हैं। हाल ही राजकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह अंडर गारमेंट पहकर पैरे से मैदा गूंथते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने राजकुमार गोस्वामी और उसके साथी सचिन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


राजस्थान का रहने वाला है आरोपी
राजकुमार गोस्वामी राजस्थान का रहने वाला है। वह पिछले तीन-चार साल से बरगी में एक किराए के मकान में रहकर मोमोज की दुकान चला रहा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें