फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime: पार्टी में देखकर भड़का, रास्ते में कर दी हत्या, आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त से बाहर

Thu, 09 Mar 2023 06:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक युवक की हत्या हुई है। दरअसल, होली की पार्टी में युवक को देखकर कुछ लोग भड़क गए थे। ऐसे में युवक के घर लौटते समय विरोधी पक्ष के लोगों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में होली की पार्टी में युवक को देखकर उसके विरोधी भड़क गए। युवक के घर लौटते समय विरोधी पक्ष के लोगों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


माढोलात थाना प्रभारी रीना पांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को दिनेश साहू ने गणेश परिसर कठौंदा में होली पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में नंदकिशोर खटीक उम्र 28 साल निवासी न्यू अम्बेडकर नगर चंडालभाटा अपने दोस्त सचिन खटीक के साथ शामिल होने गया था। पार्टी में लोग नशे में थे और नंदकिशोर को देखकर रज्जन दुबे और उसके साथी भड़क गए। वह उनके साथ विवाद और गाली-गलौज करने लगे, जिसके कारण दोनों दोस्त मोटर साइकिल पर सवार होकर वापस लौट रहे थे।

रास्ते में कठौंदा स्थित मृत पशु शव गृह के समीप रज्जन दुबे और उसके साथियों ने दोनों दोस्त को रोककर मारपीट प्रारंभ कर दी। रज्जन ने चाकू से नंदकिशोर की जांघ पर हमला कर दिया था। युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी सरगर्मी के साथ तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें