फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime: चार बेटियों की मां पर पिता करता था चरित्र संदेह, कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

Sat, 23 Sep 2023 08:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या का कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बता दें कि व्यक्ति के चार बेटियां हैं, जिनमें से दो का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में दो विवाहित तथा दो अविवाहित बेटियों की मां पर उसका पति चरित्र संदेह करता था। चरित्र संदेह के कारण पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अनूपपुर के कोतवाली थानाप्रभारी अमर वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी लाल बैगा (48) का विवाह लगभग 25 साल पहले धनपुरी निवासी लेखन बाई (45) के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद लाल बैगा परिवार के साथ सुसराल में आकर रहने लगा था। उनकी चार बेटियां हैं, जिसमें से दो का विवाह हो गया है।

बता दें कि शुक्रवार शाम को छोटी बेटी स्कूल से वापस आई तो देखा की मां का शव खटिया पर रक्त रंजित अवस्था में पड़ा हुआ है। महिला के जबड़े तथा गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन


घटना के बाद से महिला का पति गायब था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गांव के जंगल से अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान पति ने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्जकर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें