फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: केन्द्रीय जेल में चीफ जस्टिस ने किया प्रदेशव्यापी पौधारोपण का शुभारंभ, रोपे पौधे

Tue, 12 Jul 2022 06:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

केन्द्रीय जेल जबलपुर में सोमवार को प्रदेशव्यापी विशेष पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने पौधा रोपकर योजना शुभारंभ किया।  
विज्ञापन
केन्द्रीय जेल जबलपुर में सोमवार को प्रदेशव्यापी विशेष पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्द्रीय जेल जबलपुर में सोमवार को प्रदेशव्यापी विशेष पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने पौधा रोपकर योजना शुभारंभ किया।  
विज्ञापन


सालसा के सदस्य सचिव राजीव कर्महे ने बताया कि कार्यपालक अध्यक्ष के मार्गदर्शन में प्रदेश भर में विशेष पौधारोपण अभियान 11 जुलाई 2022 से प्रारंभ होकर 15 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से भी ऑनलाइन बैठक कर प्रदेश भर में अभियान के सफल आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं। उक्त अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से पीपल, नीम, वटवृक्ष, इमली, बेल, कविट, आंवला, आम आदि पर्यावरण संरक्षण में लाभदायी वृक्षों का रोपण किया जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में लाभकारी होगा।

आयोजन के अतिथियों में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि मलिमथ, मुख्य संरक्षक मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायमूर्ति शील नागू, प्रशासनिक न्यायाधिपति व कार्यपालक अध्यक्ष मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जस्टिस सुजॉय पॉल, जस्टिस अतुल श्रीधरन अध्यक्ष उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति शामिल रहे। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पंच-ज योजना के अंतर्गत केन्द्रीय जेल जबलपुर परिसर में  मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक महोदय एवं कार्यपालक अध्यक्ष द्वारा पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर न्यायधीशगणों ने जेल परिसर में स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड का विजिट कर नेताजी की शविका पर पुष्पांजलि तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विजिट उपरांत विजिटर्स बुक में अपने रिमार्क भी अंकित किए गए। बंदियों द्वारा कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें