फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: बिशप चार दिन ईओडब्ल्यू की रिमांड में, 10 एफडी सहित 174 बैंक खातों की मिली जानकारी, पूछताछ जारी

Mon, 12 Sep 2022 09:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

नागपुर से हिरासत में लिए गए बिशप पीसी सिंह को कोर्ट ने चार दिन के रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है। ईओडब्ल्यू उससे पूछताछ करेगी। पीसी सिंह के खिलाफ देशभर में 99 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
बिशप पीसी सिंह को चार दिन की रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट से ईसाई धर्मगुरु बिशप प्रेमचंद्र उर्फ पीसी सिंह को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। ईओडब्ल्यू की टीम ने उन्हें जिला न्यायालय जबलपुर में पेश किया। न्यायाधीश मनीष कुमार सिंह ने बिशप पीसी सिंह को चार दिन की रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है। पूछताछ में बिशप ने 10 एफडी व 174 बैंक खाता होने की बात कही है, जिसमें पीसी सिंह के 128 बैंक खाते व उसके परिजनों के नाम हैं, वहीं 46 बैंक खाते शैक्षणिक संस्थाओं के हैं। पीसी सिंह के खिलाफ देशभर में 99 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू एसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि ईसाई धर्मगुरु पीसी सिंह के हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी। जैसे ही पता चला कि वह नई दिल्ली-बेंगलुरू से होते हुए नागपुर आ रहा है। इस खबर के बाद ईओडब्ल्यू व अन्य एजेंसियों ने एयरपोर्ट पर घेराबंदी कर ली। जैसे ही पीसी सिंह नागपुर एयरपोर्ट पर उतरा तभी बिशप पीसी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। बिशप पीसी सिंह ने ईओडब्ल्यू टीम को पूछताछ में अपने 174 बैंक खाते, 10 एफडी में 2 करोड़ 2 लाख 94 हजार 190 रुपए होने की जानकारी दी है। बिशप पीसी सिंह उर्फ  प्रेमचंद सिंह अपने आप को किसी डॉन से कम नहीं समझता। वह 8 से 10 गनमैन के सुरक्षा घेरे के बीच चलता रहा, यहां तक कि उसके नेपियर टाउन स्थित बंगले में भी गनधारी तैनात रहते थे। 

बिहार का मूल निवासी है बिशप पीसी सिंह
बताया गया है कि पीसी सिंह उर्फ प्रेमचंद सिंह मूलत: बिहार का रहने वाला है। पीसी सिंह ने 1986 में कार्यकर्ता के रूप में अपना काम शुरू किया। 1988 में क्राइस्ट चर्च केथेड्रल जबलपुर में डीकन के रूप में नियुक्त हुआ है। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1990 में सेंट आग्स्टीन चर्च बिलासपुर में एक प्रेस्बिटर के रूप में पदस्थ हो गया। 1995 से 1999 तक चेस्ट चर्च ऑफ  क्राइस्ट सीएनआई जबलपुर का प्रेस्बिटर प्रभारी बन गया। 25 अप्रैल 2004 को सीएनआई ने पीसी सिंह को जबलपुर का बिशप बना दिया।
विज्ञापन


देशभर में 99 प्रकरण प्रकरण हैं
ईसाई धर्मगुरु पीसी सिंह के खिलाफ देशभर के अलग-अलग राज्यों में 99 मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा 42 मामले उत्तरप्रदेश में दर्ज हुए हैं। इसके अलावा राजस्थान में 24 प्रकरण, महाराष्ट्र में 11, पंजाब में 6, एमपी में 4, छत्तीसगढ़ में 3, दिल्ली में 3 व झारखंड में 3 प्रकरण दर्ज हैं।

ईओडब्ल्यू को पीसी सिंह के घर दबिश में मिले थे करोड़ों रुपये
बताया जाता है कि जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने ईसाई धर्मगुरु पीसी सिंह के नेपियर टाउन स्थित आवास पर 8 सितंबर को सर्च कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई में 1 करोड़ 65 लाख रुपये नगद, 48 बैंक खाते, 18352 यूएस डॉलर, 118 पांउड, 9 लग्जरी गाड़ियां, 17 संपत्तियों के दस्तावेज व सात करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स न चुकाने का पता चला था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें