फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: पासपोर्ट का आवेदन देने पर पकड़ाया बांग्लादेशी युवक, सात सालों से अवैध रूप से रह रहा था

Thu, 28 Dec 2023 11:15 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर

सार

बांग्लादेश का एक युवक जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है। वह बांग्लादेश के जासोर का रहने वाला है। वह साल 2009 में भारत आया था और अलग-अलग शहरों में घूमने के बाद साल 2016 में जबलपुर आया था। इसके बाद वह जबलपुर में रहने लगा। 
विज्ञापन
पासपोर्ट आवेदन से पकड़ाया बांग्लादेशी युवक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध तरीके से पिछले सात सालों से जबलपुर निवास कर रहे बांग्लादेशी युवक ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। पासपोर्ट के लिए युवक ने आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी प्रस्तुत किए थे। पासपोर्ट आवेदन की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आवेदक बांग्लादेशी निवासी हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


केंट सीएसपी उदयभान बागरी के अनुसार ग्वारीघाट थानान्तर्गत पोलीपाथर निवासी रपन विश्वास (36) ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। युवक ने आवेदन के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्थाई निवासी प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज भी जमा किए थे। वैरिफिकेशन के लिए पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ था।  वैरिफिकेशन के लिए उसके घर पहुंची तो उसके पिता एस विश्वास मिले। जिनके पास बांग्लादेशी पासपोर्ट तथा वीजा था और गत जनवरी में जबलपुर आए थे। इसके बाद इस बात का खुलासा हुआ कि आवेदक युवक बांग्लादेश का निवासी है और अवैध रूप से निवास कर रहा था। 

पुलिस ने युवक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि बांग्लादेश के जासोर का रहने वाला है। वह साल 2009 में भारत आया था और अलग-अलग शहरों में घूमने के बाद साल 2016 में जबलपुर आया था। इसके बाद वह जबलपुर में रहने लगा। भारतीय नागरिक होने के संबंध में उसने दस्तावेज बना लिए थे। वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। सीएसपी बागरी के बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम तथा पासपोर्ट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। युवक की संपत्ति तथा उसके संबंध में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें