फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: प्रेमिका से मिलने गया था, उसके घरवाले आए तो आधे कपड़े में भागा युवक, सिर के बल छत से गिरने पर मौत

Sat, 17 Dec 2022 08:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में एक युवक अर्द्धनग्न अवस्था में घायल मिला था, जिसकी आज मौत हो गई। मामला गोराबाजार थानान्तर्गत बिलहरी क्षेत्र का है। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आपस में लगी छत से होते हुए उसके घर गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक युवक अर्द्धनग्न अवस्था में घायल मिला था, जिसकी आज मौत हो गई। मामला गोराबाजार थानान्तर्गत बिलहरी क्षेत्र का है। यहां का एक युवक छत में मोबाइल से बात करने गया था। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आपस में लगी छत से होते हुए उसके घर गया था। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


गोराबाजार थाना प्रभारी विजय परस्ते के अनुसार बिलहरी निवासी राजा स्वामी (23) प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे मां से कॉफी बनाने का कहकर मोबाइल से बात करने छत पर चला गया था। कुछ देर बात युवक घायल अवस्था में घर से कुछ दूर नाले के पास मिला। युवक अंडरवियर तथा ऊपर गर्म बनियान पहने हुए था। युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसकी उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घर से लगभग 40 मीटर दूर स्थित बिल्डिंग की पहली मंजिल निवासी युवती से उसके प्रेम संबंध थे। युवती के माता-पिता विवाह समारोह में गए हुए थे। मोबाइल पर बात करने के बाद युवक लगे हुए छत से होते हुए प्रेमिका के घर पहुंचा था। युवती के माता-पिता वापस लौट आए। जिसके कारण युवक वापस छत से होते हुए घर की तरफ लौट रहा था। लौटते समय छत से सिर के बल गिरने के कारण घायल हो गया था। 
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी बेटे की हत्या की गई है। बेटे के साथ मारपीट कर उसे नाले के पास फेंका गया था। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण की पृष्टि होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें