फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: नाबालिग के दुष्कर्मी भाई को 20 साल की सजा, बेटे को अपनाने से इंकार करने पर थाने पहुंची थी पीड़िता

Fri, 12 May 2023 09:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में शादी का झांसा देकर ममेरे भाई ने नाबालिग से रेप किया और उसे गर्भवती कर दिया। बाद में शादी को टालता रहा और बच्चा होने पर अपनाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने उसे दोषी मान 20 साल की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
Court Room - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर की पॉक्सो अदालत ने एक नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले भाई को 20 साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। विशेष न्यायाधीश ने दोषी ममेरे भाई तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए दो लाख रुपये प्रतिकर की राशि पीड़िता को प्रदान किए जाने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन


अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 13-14 साल से उसके मामा के घर पर रहती है। उसके मामा कई-कई दिनों तक काम से बाहर रहते है और उसकी मामी दो साल पहले खत्म हो गई है। घर पर उसके मामा का बेटा रहता था, जो उसके साथ करीब तीन सालों से शादी का प्रलोभन देकर लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। जब उसने ममेरे भाई को बताया कि वह गर्भवती है तो वह शादी करने के लिए टालता रहा और न ही उसे किसी डॉक्टर के पास ले गया। 18 जुलाई 2021 को सुबह अचानक उसे दर्द होने लगा तो उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया। जहां पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया। आरोपी भाई ने उस बच्चे को उसका बच्चा मानने से इंकार कर दिया। शिकायत पर अधारताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार व पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अदालत के समक्ष चालान पेश किया। सुनवाई दौरान पेश किए गए गवाह व साक्ष्यों को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने दोषी को उक्त सजा से दंडित किया। मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक मनीषा दुबे ने पैरवी की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें