फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime: निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, चिटफंड कंपनी का सरगना गिरफ्तार

Fri, 12 May 2023 07:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में फर्जी कंपनी बनाकर किसानों से निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपी ने सिवनी और जबलपुर में एक दर्जन लोगों से लगभग 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर में कृषि उत्पादकों की फर्जी कंपनी बनाकर किसानों से निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी द्वारा सिवनी और जबलपुर में एक दर्जन लोगों से लगभग 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे के अनुसार, सुरतलाई स्थित पेट्रोल पंप संचानक विवेक पुरी गोस्वामी (28) से शिवांश पांडे नामक युवक नेशनल एग्री बिजनेस कंपनी के कर्मचारी के रूप में मिला था। उसने पंट्रोल पंप संचालक को कृषि उत्पादक की डीलरशिप का ऑफर दिया था। कर्मचारी ने पेट्रोल पंप संचालक को कंपनी के संचालक रत्नेश सिंह से मिलवाया था। डीलरशिप के लिए पेट्रोल पंप संचालक से गारंटी के तौर पर नकद और चेक के माध्यम से पांच लाख रुपये लिए गए थे। इसके बाद 13 लाख रुपये का माल भिजवाने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए गए थे। रुपये लेने के बाद कोई माल नहीं भेजे जाने पर पीड़ित पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

जांच में कंपनी फर्जी पाई गई और संचालक बने रत्नेश सिंह का असली नाम सूरज तिवारी (28) निवासी गोरखपुर उत्तर निकला। पुलिस ने आरोपी को रीवा से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह बात में सामने आई है कि आरोपी युवक ने इसी प्रकार से पनागर निवासी आनंद पटेल से चार लाख, सुहानी निवासी अतुल दुबे से पांच लाख, धूमा जिला सिवनी निवासी सतीश यादव से डेढ़ लाख, उडना निवासी रोहित शर्मा से पांच लाख, आनंद सिंह से एक लाख, शहपुरा निवासी मनमोहन दुबे से डेढ़ लाख, विजय लक्ष्मी से डेढ़ लाख, मझोली निवासी विजय साहू से डेढ़ लाख, धूमा जिला सिवनी निवासी रुद्री मिश्रा से 16 लाख और धनौरा जिला सिवनी निवासी अजय मिश्रा से आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 25 लाख 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी को रिमांड में लेकर उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें