फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: प्रेमिका से होस्टल में रह रहीं छात्राओं के मंगवाता था अश्लील वीडियो, आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

Sun, 11 May 2025 08:37 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

ट्रिपल आईटीडीएम की एक छात्रा ने प्रेमी के कहने पर छात्रावास में अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर भेजे। आरोपी लड़की गिरफ्तार हो चुकी है, लेकिन उसका प्रेमी दिल्ली में फरार है। पुलिस ने वीडियो बरामद कर दोनों पर आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रिपल आईटीडीएम में पढ़ने वाली प्रेमिका से होस्टल में रहने वाली दूसरी छात्राओं के अश्लील वीडियो मंगवाने वाला आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त से दूर है। आरोपी को पकड़ने दिल्ली गई पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई है। पुलिस ने आरोपी कॉलेज छात्रा के मोबाइल व लैपटॉप से खुद के न्यूड तथा दूसरी छात्राओं के अश्लील वीडियो बरामद किए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमी को खुश करने छात्रा ने भेजा था खुद का न्यूड वीडियो; पुलिस ने उसे भी बनाया आरोपी

खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने बताया कि मूलतः गोंदिया निवासी आरोपी ट्रिपल आईटीडीएम कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा है। वह कॉलेज कैम्पस में स्थित नागार्जुन महिला छात्रावास में रहती थी। छात्रा पिछले रविवार की सुबह वह सरस्वती छात्रावास के कॉमन टॉयलेट में गई। छात्रा में बाथरूम में लगे नल के पाइप में खड़े होकर लगे हुए दूसरे बाथरूम में स्नान कर रही सीनियर छात्रा को अश्लील वीडियो बना लिया। इस दौरान सीनियर छात्रा ने वीडियो बनाए हुए उसे देख लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इश्क में नहाती लड़कियों के बना रही थी अश्लील वीडियो...फिर भेजती थी बॉयफ्रेंड के पास दिल्ली

आरोपी छात्रा ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने वीडियो बनाकर दिल्ली निवासी अपने प्रेमी आदित्य शर्मा को भेजे थे। वह बीई प्रथम वर्ष का छात्र है। दिसंबर माह में सोशल मीडिया में कॉमन स्टेडी के माध्यम से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और आरोपी छात्रा प्रेमी से मिलने तीन-चार बार दिल्ली गई थी। प्रेमी युवक ने संबंध बनाए रखने के लिए सनसनीखेज व नया करने कहा था। आरोपी छात्रा उसके कहने पर साथी छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाकर उसे भेजती थी। इसके बाद वीडियो को डिलीट कर देती थी। आरोपी छात्रा ने खुद का न्यूड वीडिया तथा कुछ छात्राओं के अश्लील वीडियो अपने प्रेमी को भेजे थे। आरोपी महिला के पास से उक्त वीडियो बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी छात्रा तथा उसके प्रेमी के खिलाफ धारा 354 सी, 294, 500, 509 सहित आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दिल्ली गई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिलने पर पुलिस टीम वापस लौट आई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें