फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर शहीद के पिता ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा- 'वादे पूरे नहीं कर सकती तो नहीं करने चाहिए'

Mon, 15 Feb 2021 04:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
विज्ञापन
शहीद अश्विनी के पिता - फोटो : ani
विज्ञापन

14 फरवरी 2019 को पुलावामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे, उनमें मध्यप्रदेश के सीआरपीएफ के जवान अश्विनी कच्छी भी शामिल थे। उस समय मध्यप्रदेश सरकार ने कुछ वादे किए थे जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


हमले की दूसरी बरसी पर रविवार को शहीद अश्विनी के पिता ने सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादे उनसे किए वो पूरे नहीं हुए हैं। अश्विनी के पिता सुकरू जबलपुर के खुडवाल में रहते हैं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये, एक परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और एक घर का वादा किया था। उस समय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ थे।

आगे उन्होंने आगे कहा कि सीएम ने शहीद अश्विन के नाम पर एक खेल का मैदान बनाने का भी वादा किया था। राज्यपाल ने एक स्कूल खोलने का वादा किया था, लेकिन एक करोड़ रुपये को छोड़कर कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन


पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी पर बोलते हुए अश्विनी के पिता ने कहा कि सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर सकती तो उसे वादे करने भी नहीं चाहिए। यह अन्याय है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें