फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम राइज स्कूल के लिए खुद की जमीन से कर रहे बेदखल, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर रोक लगाई, नोटिस जारी

Wed, 12 Apr 2023 07:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

याचिकाकर्ता की तरफ से बताया गया कि शासकीय अभिलेख में अभी भी जमीन के भू-स्वामी के रूप में उनका नाम दर्ज है। वैधानिक तौर से भूमि का अधिग्रहण किए बिना ही उसे खुद की जमीन से बेदखल किया जा रहा है। सुनवाई के बाद एकलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम राइज स्कूल के लिए खुद की जमीन से बेदखल किये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल घगट की एकलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए स्कूल के लिए चिन्हित जमीन से रहवासियों के हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए अनावेदकों को नोटिस जारी कर जबाव मांगा है।
विज्ञापन


छिंदवाड़ा निवासी भैयालाल मवासी की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि दमुआ गांव में खसरा क्रमांक 53 में स्थित खुद की जमीन में स्थानीय बच्चों के लिए सरकारी स्कूल बनाने की अनुमति दे दी थी। सरकार इस जमीन पर सीएम राइज स्कूल बनाना चाहती है। स्कूल के प्रचार्य द्वारा 27 मार्च 2023 को याचिकाकर्ता सहित परिसर में रहने वाले अन्य लोगों को मकान हटाने के आदेश जारी किये है।

याचिकाकर्ता की तरफ से बताया गया कि शासकीय अभिलेख में अभी भी जमीन के भू-स्वामी के रूप में उनका नाम दर्ज है। वैधानिक तौर से भूमि का अधिग्रहण किए बिना ही उसे खुद की जमीन से बेदखल किया जा रहा है। याचिका की सुनवाई के बाद एकलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें