फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर : जब ड्राइवर के घर पहुंचे शिवराज ने कहा-'आजकल अपन अलग ही मूड में हैं'

Mon, 25 Jan 2021 04:46 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
विज्ञापन
जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान को अगले तीन सालों में होने वाले विकास कार्यों का प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट से सीधे मोहगांव में ट्रक ड्राइवर अशोक चौधरी के घर चले गए। उन्होंने अपना नाश्ता अशोक चौधरी के घर पर ही जाकर किया। नाश्ते में बने भजिया और पोहा को उन्होंने आनंद लेकर खाया।

विज्ञापन

अलग ही अंदाज में प्रशासन को किया सचेत

अशोक चौधरी के घर से मेल-मिलाप कर शिवराज सिंह चौहान लोकार्पण समारोह में पहुंचे, जहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। समारोह में मुख्यमंत्री चौहान ने प्रशासन से दो टूक कहा, ‘माफिया और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। यदि कार्रवाई बीच में रोकी गई तो फिर शिवराज का तीसरा नेत्र खुलने में देर नहीं लगेगी। बाद में मुझे दोष न देना क्योंकि आजकल अपन अलग ही मूड में हैं।’

मुख्यमंत्री का अलग ही अंदाज देख हंस पड़े लोग

मुख्यमंत्री का अलग ही तेवर देख मौके पर मौजूद लोग चकित तो थे ही पर उनका अंदाज देखकर वे हंस भी पड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने आगे कहा कि यदि कोई गरीबों के हक पर डाका डालने की सोचेगा, तो मैं उसे चैन से नहीं रहने दूंगा। उन्होंने प्रशासन को सचेत किया कि कार्रवाई की आड़ में अधिकारों का दुरुपयोग न करें। उन्होंने प्रशासन से कहा कि कार्रवाई माफिया और मिलावटखोरों के खिलाफ करना है, किसी गरीब या छोटे व्यापारी पर नहीं।

विज्ञापन

केंद्रीय जेल जाकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

समारोह के बाद मुख्यमंत्री केंद्रीय जेल भी गए और नेताजी सुभाषचंद्र बोस के कक्ष में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं पर उन्होंने जबलपुर में बनने वाले कन्वेंशन सेंटर का नाम नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर रखने का एलान किया। साथ ही सेंट्रल जेल में बने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के कक्ष के लिए अलग से मार्ग बनाने की भी मंशा जताई, ताकि लोग वहां पर पहुंचकर नेताजी से जुड़ीं स्मृतियों को देखकर उनकी अनुभूति कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें