फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: पूर्व बिशप पीसी सिंह मान्यता प्राप्त मिशनरी स्कूल से लेता था रुपये, भोपाल बिशप कल होंगे पेश

Thu, 03 Nov 2022 11:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

शैक्षणिक संस्थाओं की राशि के दुरुपयोग के संबंध में सिवनी व दमोह में शासन से मान्यता प्राप्त मिशनरी स्कूल के प्राचार्यों से गुरुवार को पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि पूर्व बिशप शासन से मान्यता प्राप्त मिशनरी स्कूल से राशि लेता था।
विज्ञापन
EOW
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शैक्षणिक संस्थाओं की राशि के दुरुपयोग तथा मिशन की संपत्ति के फर्जीवाड़ा में जेल हवा खा रहा पूर्व बिशप पीसी सिंह के घोटाले की परते लगातार खुलती जा रही हैं। दमोह व सिवनी में सरकार से अनुदान प्राप्त मिशनरी स्कूल से भी पूर्व बिशप राशि लेता था। भोपाल बिशप शुक्रवार को ईओडब्ल्यू के समक्ष उपस्थित होंगे।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के डीएसपी स्वर्ण सिंह धामी के अनुसार शैक्षणिक संस्थाओं की राशि के दुरुपयोग के संबंध में सिवनी व दमोह में शासन से मान्यता प्राप्त मिशनरी स्कूल के प्राचार्यों से गुरुवार को पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि पूर्व बिशप शासन से मान्यता प्राप्त मिशनरी स्कूल से राशि लेता था। स्कूल के एकाउंटेंट को रिकॉर्ड के साथ तलब किया गया है।

ईओडब्ल्यू ने बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के सचिव नीरज डेविड से पूछताछ में बताया था कि स्कूल की राशि से भोपाल बिशप मनोज शरण को दो महंगी कार उपहार में दी गई थी। भोपाल बिशप को पूछताछ के लिए तलब किया था। भोपाल बिशप शुक्रवार को दस्तावेज की साथ उपस्थित होंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू की टीम ने 8 सितंबर को बिशप पीसी सिंह के नेपियर टाउन स्थित कार्यालय तथा घर में दबिश दी थी। इस दौरान 80 लाख का सोना, 1 करोड़ 65 लाख रुपये नगद, 48 बैंक खाते, 18352 यूएस डॉलर, 118 पांउड, 9 लग्जरी गाडिय़ां, 17 संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। दबिश के दौरान बिशप देश के बाहर था। ईओडब्ल्यू ने बिशप को नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर बैंक में साढ़े 6 करोड़ रुपये जमा थे।
 
इसके अलावा पीसी सिंह ने मिशन कम्पाउंड स्थित बेशकीमती जमीन खुद के नाम आधे दामों में खरीदी थी। बिशप रहते हुए पीसी सिंह ने जमीन बेची और क्रेता के तौर पर स्वयं खरीद ली। पीसी सिंह के खिलाफ देशभर के अलग-अलग राज्यों में 60 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें