फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: युवक ने 75 साल के व्यक्ति से किया कुकर्म, विरोध करने पर सिर कुचलकर मार डाला

Tue, 29 Apr 2025 08:16 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने 75 साल के व्यक्ति से कुकर्म कर दिया और फिर सिर पर पत्थर से वार कर मार डाला।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले में भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम खैरी के समीप एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने 75 साल के व्यक्ति को अपनी हवश का शिकार बनाया। बुजुर्ग द्वारा विरोध करने पर युवक ने पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


भेड़ाघाट सीएसपी अंजुल मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिंग रोड के लगभग दो सौ मीटर दूर जबलपुर-भोपाल हाइवे स्थित ग्राम खैरी के समीप सड़क किनारे ढलान के नीचे नाले के समीप से चीखने चिल्लाने की आवाज आने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम को सहजपुर बरखेड़ा निवासी ऋतिक शर्मा निकलते हुए मिला, जिसे पुलिस टीम ने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: दूसरी शादी से पहले खुली पोल, लड़का निकला शादीशुदा, हंगामा होने पर लड़की के पैर पकड़ मांगी माफी
विज्ञापन


युवक ने बताया कि उसने बुजुर्ग के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और विरोध करने पर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शराब पीने से मना करने पर दो पक्षों में विवाद, कीर समाज के लोगों ने तीन सगे भाइयों पर किया हमला

मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त हीरापुर बंधा निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग के रूप में हुई है। बुजुर्ग की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और वह अक्सर दो-तीन दिनों के लिए घर में बिना बताए चला जाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय ने पूछताछ के लिए आरोपी को दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें