फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP में बड़ा फेरबदल: राजस्थान अध्यक्ष का इस्तीफा, एमपी में मिला राकेश सिंह को जिम्मा

Wed, 18 Apr 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
राकेश सिंह
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी फेरबदल की शुरूआत कर दी है। मध्यप्रदेश में जहां नंदकुमार सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद जबलपुर के सांसद राकेश सिंह को प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष अशोक परनामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


नंदकुमार सिंह चौहान ने मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व को अपना इस्तीफा पेश किया था। राकेश का बात करें तो वह साल 2004 से जबलपुर लोकसभी सीट से सांसद हैं। राजनीतिक गतिविधियों के अलावा उन्हें सार्वजनिक आंदोलन जैसे कि जल यात्रा के लिए जाना जाता है। इस यात्रा के जरिए उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को पानी की खपत कम करने और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया था।

बता दें कि नंदकुमार सिंह चौहान ने केंद्रीय नेतृत्व को अपने इस्तीफे की पेशकश करते हुए इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत संगठन को दी थी। पद छोड़ने के पीछे उन्होंने तर्क दिया था कि वह अब अपने संसदीय क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। नंदकुमार ने कहा था कि मैं अपनी इस इच्छा से मुख्यमंत्री को अवगत करा चुका हूं। उनके पद छोड़ने के बाद से ही शिवराज मंत्रिमंडल के सदस्य नरोत्तम मिश्रा और जबलपुर सांसद राकेश सिंह में से किसी एक के प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज हो गई थीं।
विज्ञापन


नंदकुमार का कार्यकाल विवादों से घिरा रहा था। सबसे पहले उनका नाम बुरहानपुर पावरलूम बुनकर सहकारी संघ में हस्तक्षेप के मामले में आया था इसके बाद उन्होंने कपड़ों की सप्लाई का काम अपने बेटे को दिलवा दिया था। इस बात की जानकारी जब ग्रामोद्योग विभाग के अफसरों को संयुक्त संचालक एसएस सिकरवार ने दी थी तब चौहान ने उन्हें पद से हटाने के लिए सीधे विभाग प्रमुख सचिव वीरा राणा को पत्र लिख दिया था। जिसके बाद सिकरवार को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें