फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: हाईकोर्ट ने केंट बोर्ड को जवाब पेश करने दी अंतिम मोहलत, 21 मार्च को होगी सुनवाई

Fri, 11 Mar 2022 03:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने केंट बोर्ड के खिलाफ लगाई गई एंट्री टैक्स वसूलने की याचिका पर जवाब पेश करने अंतिम मोहलत दी है। अगली सुनवाई 21 मार्च को होगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंट बोर्ड जबलपुर द्वारा एंट्री टैक्स वसूले जाने के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी।हाईकोर्ट जस्टिस शीलू नागू व जस्टिस एम एस भटटी की युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए जबाव पेश करने के लिए अंतिम मोहलत दी है। युगलपीठ ने आदेश में कहा कि जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर अंतिम राहत के संबंध में सुनवाई की जाएगी। याचिका पर अगली सुनवाई 21 मार्च को निर्धारित की गयी है।
विज्ञापन


सदर निवासी साहिल अग्रवाल ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में केंट बोर्ड के द्वारा लिए जा रहे एंट्री शुल्क के खिलाफ याचिका लगाई थी, जिसमें कहा गया कि केंट बोर्ड के एंट्री शुल्क का विलय जीएसपी में हो गया है। इसके बाद भी जबलपुर केंट बोर्ड एंट्री टैक्स वसूल रहा है। याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ को बताया गया कि इस संबंध में दिशा-निर्देष प्राप्त करने रक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है। युगलपीठ से जवाब पेश करने के लिए समय प्रदान करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें