फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime News: लापता व्यक्ति का सिर व धड़ अलग-अलग मिले, हत्या का प्रकरण दर्ज, नहीं मिला आरोपियों का सुराग

Wed, 12 Jan 2022 08:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के पनागर थानांतर्गत गुमशुदा व्यक्ति का शव बरामद हुआ। व्यक्ति का सिर व धड़ सौ मीटर की दूरी पर मिले। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के पनागर थानांतर्गत गुमशुदा व्यक्ति का शव बरामद हुआ। व्यक्ति का सिर व धड़ सौ मीटर की दूरी पर मिले। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


पनागर थाना प्रभारी आरके सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मचना निवासी 40 वर्षीय नरेश कुमार मिश्रा 10 जनवरी की शाम को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। उसकी पत्नी ने अगले दिन पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बुधवार की सुबह बेलखाडू रोड में कटा हुआ सिर मिलने की जानकारी मिली। तलाश करने पर 100 मीटर दूर धड़ भी मिल गया। जिसकी शिनाख्त नरेश के रूप हो गई।

धड़ के पास खून फैला हुआ था और शराब की खाली बोतल भी पड़ी हुई थी। संभावना है कि शराब के नशे में धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या की गई है। मृतक किसानी का कार्य करता था और कुछ दिन पूर्व आधा एकड़ जमीन खरीदकर बोलेरो गाड़ी खरीदी थी, जो किराये पर चलाता था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज पतासाजी शुरू कर दी है। आरोपी के संबंध में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें