बरगी डैम हादसा : प्रभावितों को ढांढस बंधाने हुए सीएम मोहन यादव।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम हादसे में सरकार ने पहली सख्त कार्रवाई की है। अब गंभीर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्रूज पायलट और हेल्पर व टिकट काउंटर प्रभारी को निलंबित किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘एक्स’ पर लिखते हैं कि जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे में लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
इसके अलावा, होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।