फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Airport: मार्च 2023 तक नई इमारत में होगा काम, 500 यात्रियों के प्रति घंटे आवागमन की क्षमता के हिसाब से होंगी सुविधाएं

Sat, 14 May 2022 09:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर एयरपोर्ट की 412 करोड़ रुपये लागत वाली नई इमारत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) मार्च 2023 तक शुरू कर देगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
 
विज्ञापन
जबलपुर का डुमना एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर एयरपोर्ट की 412 करोड़ रुपये लागत वाली नई इमारत मार्च 2023 तक शुरू हो जाएगी। धिकारिक बयान में यह जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने डुमना में नया टर्मिनल, एटीसी टावर और फायर स्टेशन बनाने की जिम्मेदारी दिल्ली की संस्था मेसर्स एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंपी है। डुमना एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल इमारत में यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। व्यस्त समय में यहां 500 यात्रियों की क्षमता होगी। इसका कुल क्षेत्र 1.15 लाख वर्गफीट होगा। यहां तीन एयरोब्रिज और एक विकसित बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम होगा। फूड कोर्ट भी आधुनिक होगा। पार्किंग में 300 से ज्यादा कारें और बस खड़ी हो सकेंगी। इस बिल्डिंग में घुसते ही यात्रियों को जीवंत गोंड पेंटिंग्स, स्थानीय हस्तशिल्प, भित्ति चित्र और मध्य प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की झलक दिखेगी। टर्मिनल इमारत के साथ ही पूरे एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। रनवे को बढ़ाकर ए320 श्रेणी के विमान के अनुकूल बनाया जा रहा है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर को 38 मीटर ऊंचा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


जबलपुर के सांसद राकेश सिंह का कहना है कि शहर की एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने और हवाई यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से डुमना एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। यहां 500 यात्रियों के प्रति घंटे आवागमन की क्षमता के हिसाब से सुविधाएं होंगी। साथ ही एयरपोर्ट के रनवे का भी विस्तार किया गया है, जहां देश की बड़ी से बड़ी फ्लाइट भी लैंड कर सकेगी। राकेश सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग में अत्याधुनिक रूफटॉप लगाए जा रहे हैं। खास बात यह होगी कि एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग में भेड़ाघाट के मार्बल रॉक की छवि भी नजर आएगी। यानी आसमान से उतरते हवाई यात्री को जबलपुर की विश्व प्रसिद्ध पहचान एयरपोर्ट में ही देखने को मिल जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें