फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: दो बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां, तीनों की मौत, पति की प्रताड़ना से थी परेशान

Sat, 14 May 2022 07:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में एक दर्दनाक घटना में एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर मां ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। तीनों की लाश कुएं में मिली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम महोवा रठनपुर में मां ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। तीनों की लाश कुएं में मिली है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम महोवा के मजरा रठनपुर में 31 वर्षीय महिला संध्या पवन कुशवाह ने अपने बच्चे नीतू (8) व प्रवेश (5) के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार रात 2 बजे शवों को कुएं से निकाला और पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ये भी बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं उससे यह प्रतीत हो रहा है कि पवन कुशवाह नशे का आदी है। नशे की हालत में वह पत्नी को तरह-तरह की प्रताड़नाएं देता था। उसकी मारपीट करता था। गुरुवार को भी उसने पत्नी को प्रताड़ित कर पैसों की मांग की। जिससे व्यथित होकर वह गुरुवार की दोपहर अपने दोनों बच्चों के साथ घर से गायब हो गई।
विज्ञापन


जब कई घंटों तक उसका कोई पता नहीं चला तो उसके स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी तलाश के दौरान गांव में कुएं के घाट पर संध्या की चप्पलें रखी मिल गईं। इसके बाद रात को ही गांव वालों ने कुएं में कांटा आदि डालकर संध्या सहित बच्चों की तलाश शुरू की। इस दौरान बेटी नीतू की लाश कांटे में फंस गई तो गांव वालों ने उसे बाहर निकाल कर पुलिस और संध्या के मायके वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें