फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: 75 साल के वृद्ध ने 62 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 27 Nov 2021 05:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में अजीब मामला सामने आया है। 62 साल की एक महिला ने 75 साल के वृद्ध मकान मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस वृद्ध की तलाश कर रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में 62 साल की महिला ने 75 साल के वृद्ध पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वृद्ध फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है। 
विज्ञापन


गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि गौतम मढ़िया में रहने वाली एक 62 वर्षीय महिला शुक्रवार रात थाने पहुंची। उसने 75 साल के वृद्ध मकान मालिक पर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला नागपुर के पास अमरावती की रहने वाली है। जबलपुर में वृद्ध के घर में किराये से रहती है। महिला का आरोप है कि वृद्ध ने कई बार उसके साथ दुराचार किया है। महिला घरों में झाडू-बर्तन कर गुजारा करती है।

आरोप है कि वृद्ध का उसके घर आना-जाना था। इस दौरान वृद्ध ने कई मर्तबा उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर भी जब वह नहीं माना तो मजबूर होकर वह पुलिस थाने में आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वृद्ध की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि वृद्ध की एक किराना दुकान है। पीड़ित महिला का उससे रुपए-पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। वृद्ध ने महिला पर चेक बाउंस का केस भी दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें