फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुना में अमानवीयता: गोशाला में मरी तीन गायों को सड़क पर घसीटते हुए ले गया नगर पालिका का अमला

Wed, 17 Nov 2021 01:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना में नगर पालिका अमला तीन मरी गायों को सड़क पर घसीटते हुए ले गया। ट्रैक्टर से इन गायों को बांधा गया था। वीडियो वायरल हो गया है। ऐसा करने वाले कर्मचारी को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। 
 
विज्ञापन
गुना में मरी गायों को इस तरह घसीटकर ले जाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना जिले के कुंभराज नगर परिषद क्षेत्र में अमानवीयता की हदें टूट गई, जब नगर पालिका अमला तीन मरी गायों को सड़क पर घसीटते हुए ले गया। ट्रैक्टर से इन गायों को बांधा गया था और सड़क पर घसीटा गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। ऐसा करने वाले कर्मचारी को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन


मामला मंगलवार का है। कुंभराज नगर की एक गोशाला में तीन गायों की मौत हो गई थी। सेवादारों ने नगर पालिका के अमले को सूचना दी। नगर पालिका के कर्मचारी ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पर उनके पास ट्रॉली नहीं थी। इस वजह से कर्मचारी ने मरी गायों को ट्रैक्टर से बांधा और सड़क पर घसीटते हुए 2-3 किलोमीटर दूर तक लेकर गया। स्थानीय नागरिकों ने इस घटना के वीडियो बना लिए, जो वायरल हो रहे हैं। 
चाचौड़ा एसडीएम वंदना राजपूत ने प्रभारी सीएमओ प्रियंका सिंह को जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद मरी गायों को घसीटकर ले जाने वाले नगर परिषद कर्मचारी को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। नगर परिषद क्षेत्र में इस तरह की घटना घटित होने के बाद गोसेवा संगठन और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें