फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : 16 दिन बाद दी गई कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत की जानकारी

Sun, 07 Jun 2020 07:48 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, इंदौर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल मध्यप्रदेश के इंदौर में इस महामारी से मरीजों की मौत की आधिकारिक जानकारी मीडिया के साथ देरी से साझा किए जाने के मामले बार-बार सामने आ रहे हैं और इस विलंब से स्वास्थ्य विभाग के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामले में कोविड-19 से एक मरीज की मौत की जानकारी 16 दिन की देरी से दी गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद यहां अलग-अलग अस्पतालों में तीन मरीजों की मौत हुई। इनमें 61 वर्षीय एक पुरुष ने एक निजी अस्पताल में 12 दिन तक चले इलाज के बाद 21 मई को दम तोड़ा था। इसकी आधिकारिक जानकारी इसके 16 दिन बाद स्वास्थ्य विभाग के शनिवार रात जारी 'ताजा बुलेटिन' में दी गई।

जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों का आधिकारिक ब्योरा देरी से दिए जाने को लेकर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के साथ गैर सरकारी संगठन आरोप लगा रहे हैं कि स्वास्थ्य विभाग इन मौतों का खुलासा अपनी सुविधानुसार कर रहा है। इससे महामारी के सरकारी आंकड़ों की विश्वसनीयता पर संदेह पैदा होता है। बता दें अब इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 156 हो गई है। 
विज्ञापन


प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) एमपी शर्मा ने कहा, 'हम कोविड-19 से मरीजों की मौत की जानकारी देरी से दिए जाने पर संबंधित अस्पतालों से लगातार जवाब तलब कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, हम कोविड-19 से मरीजों की मौत के रिकॉर्ड की अपने स्तर पर भी जांच कर रहे हैं। उम्मीद है कि इसे संबंधित सभी दिक्कतें जल्द दूर हो जाएंगी।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 27 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 3,749 हो गई है। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अब तक जिले के 2,390 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इंदौर रेड जोन है, यहां संक्रमण की शुरुआत 24 मार्च से हुई थी, जब पहले चार मरीजों में इसकी पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें